हरिहरगंज में रौनियार वैश्य समाज की बैठक,समिति के अध्यक्ष बने राबर्ट गुप्ता

हरिहरगंज (पलामू )

मेन रोड स्थित आरबी पैलेस में रविवार के देर शाम रौनियार वैश्य समाज की बैठक संपन्न हुई। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में रौनियार वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में संगठन की आपसी एकता और एकजुटता पर बल दिया गया । वहीं समाज से जुड़े कमजोर और गरीब लोगों को बेटी की शादी और इलाज मे आर्थिक मदद करने पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। इस दौरान रौनियार वैश्य समाज के समिति का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से रॉबर्ट गुप्ता को रौनियार वैश्य समाज समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि ब्यवस्थापक भोला प्रसाद गुप्ता सचिव सौरभ प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रंजीत गुप्ता , राजेश प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, उपसचिव रमेश प्रसाद गुप्ता, सोनू गुप्ता
उपकोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता उप मीडिया प्रभारी पंकज कुमार गुप्ता निगरानी व संरक्षक विष्णु प्रसाद गुप्ता, अवध गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, भिखारी प्रसाद गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, शशि प्रसाद गुप्ता, मनोज प्रसाद गुप्ता, राजू प्रसाद गुप्ता, रामनाथ प्रसाद गुप्ता को बनाया गया। बैठक मे गोलू गुप्ता, कुंदन गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, ओम गुप्ता, रॉकेट गुप्ता, बबलू गुप्ता, जे पी गुप्ता, चंदन गुप्ता, अशोक गुप्ता, पवन गुप्ता, संजीत कुमार, गणेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply