हवन-पूजन के साथ नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ

बारियातू (लातेहार)

प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बारियातू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रातः 7 बजे विद्यालय के मुख्य द्वार पर भैया-बहनों का तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इसके उपरांत वंदना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रातः स्मरण, एकात्मता स्तोत्र, एकात्मता मंत्र, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड एवं गीता पाठ सामूहिक रूप से किया गया। तत्पश्चात वैदिक विधि से हवन-पूजन कर नए सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय समिति के सदस्य कृष्ण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हवन संपन्न हुआ, जिसमें सभी आचार्य, दीदी एवं भैया-बहनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने कहा कि हवन-पूजन से सत्र की शुरुआत भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है। इससे नकारात्मक प्रवृत्तियों का नाश होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो विद्यार्थियों में पूरे वर्ष उत्साह, उमंग और स्फूर्ति बनाए रखता है।
कार्यक्रम में आचार्य शशि कुमार सिंह, वीणा देवी, लक्ष्मण राम, नीतीश कुमार, खुशबू कुमारी, सोनाली कुमारी, किरण कुमारी, सपना कुमारी एवं सुमन कुमारी सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply