बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

बारियातू( लातेहार)

श्रीरामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय से बारियातू बाजार होते हुए फुलसू मोड, ब्लॉक रोड,बस्ती मस्जिद होते हुए साल्वे इटके सहित अन्य गांवों में फ्लैक मार्च निकाला गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर जगह-जगह पर फ्लैग मार्च निकाली जा रही है। साथ ही कहा कि जिस तरह से सरहूल व ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है उसी तरह रामनवमी पूजा भी शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवना है।मौके पर एएसआई जितेंद्र कुमार, अनुप कुमार, राजकिशोर प्रसाद, छोटू पंडा, रवी किशोर तिवारी, मिथलेश सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे।

Leave a Reply