मेदिनीनगर (पलामू)
थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में रविवार को एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें “खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप” के पदाधिकारियों द्वारा श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल कमेटी के अध्यक्ष मंगल सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मंच के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता नवीन तिवारी ने किया।
समारोह के दौरान मंच के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी नवीन तिवारी,कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, बिल्लू सिंह तथा रितेश कुमार ‘टिंकू’ ने जेनरल कमेटी के अध्यक्ष मंगल सिंह को शॉल ओढ़ाकर,मोमेंटो एवं प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को रामनामी पट्टा ओढ़ाकर पारंपरिक सम्मान प्रदान किया,जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
कार्यक्रम में मंच के रामनवमी उत्सव प्रभारी अमित सिन्हा, बिल्लू सिंह,विजय गुप्ता, अरविंद अग्रवाल,अमर सिन्हा, नीरज राज,संतोष कुमार सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।वहीं जेनरल के संरक्षक गणेश गिरी,बबलू गुप्ता, दिनेश दूबे,प्रदीप सिन्हा,राजेश गुप्ता,विवेक चौबे,गुड्डू वर्मन, गोपाल जी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

