रेहला में अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त

  • लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप
  • सीओ ने कहा आगे भी जारी रहेगा बालू के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी

विश्रामपुर (पलामू) :

रेहला व विश्रामपुर थाना क्षेत्र में बालू का अवैध उत्खनन व परिवहन को रोकने के लिए विश्रामपुर सीओ राकेश तिवारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं.जिससे बालू के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.गुरुवार की रात सीओ राकेश तिवारी ने कोयल नदी से अवैध बालू लदा हुआ तीन ट्रैक्टर जब्त किया है.जिसमें दो ट्रैक्टर को रेहला व एक को विश्रामपुर थाने में अग्रेतर कार्रवाई के लिए रखा गया है. पिछले सप्ताह भी सदर एसडीएम व सीओ ने संयुक्तरूप से छापेमारी करअवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त किया था.सीओ राकेश तिवारी ने कहा कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा.

Leave a Reply