मनातू थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर कार्रवाई, करीब 04 एकड़ फसल विनष्ट

मेदिनीनगर (पलामू)

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमा के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में मनातू थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवानों के साथ उक्त स्थान पर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन भूमि में अवैध रूप से लगाए गए करीब 04 एकड़ क्षेत्रफल में अफीम/पोस्ता की फसल को मौके पर ही विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया। इस अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। संलिप्त व्यक्तियों का नाम-पता सत्यापित कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply