अधूरे कार्यों को हर हाल में किया जायेगा पूरा : हलीमा बीबी

  • झामुमो ने किया सभा का आयोजन,पूर्व अध्यक्ष को फिर जिताने का लिया संकल्प विश्रामपुर (पलामू) :

झामुमो द्वारा रविवार को बिश्रामपुर में एक सभा आयोजित किया गया.जिसमें झामुमो समर्थित अध्यक्ष प्रत्यासी सह पूर्व बिश्रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष हलीमा बीबी को जिताने का संकल्प लिया गया.सभा की अध्यक्षता वरीय राजनेता नईमुदिन अंसारी व संचालन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एनामुल हक गुड्डू ने किया.हलीमा बीबी ने कहा कि अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में विकास की एक बड़ी लकीर खींची थी,लेकिन पांच साल चुनाव नहीं होने के कारण विकास कार्य ठप रहा और अफसरशाही हावी रहा.अगर मौका मिला तो सभी अधूरे कार्यों को हर हाल में पूरा किया जायेगा.नईमुदिन अंसारी ने हलीमा बीबी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि हमारे पास विकास का विजन है.भविष्य का भी रोड मैप तैयार है.इस दौरान उन्होंने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया.मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष दिनेश मेहता,शमसुद्दीन अंसारी,बंधु चौधरी,जयंत पटेल,दीपक साव,नरेश यादव,अभिषेक पाल,नासिर अंसारी,इजराइल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Reply