विश्रामपुर (पलामू)
संत शिरोमणि गुरु रविदास के समता, सेवा और मानवता के संदेशों से रविवार को बिश्रामपुर गूंज उठा। विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में अम्बेडकर क्लब के तत्वावधान में संत रविदास की जयंती पूरे श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ मनायी गई। इस अवसर पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, युवा समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ गुड्डू, समाजसेवी गोपाल राम, निवर्तमान वार्ड पार्षद पूनम देवी एवं समाजसेवी विजय कुमार रवि समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए और संत शिरोमणि रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मौके पर पुजारी गिरिवर राम ने संत रविदास के जीवन दर्शन, भक्ति परंपरा और सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा निकाली गई भव्य एवं आकर्षक झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में यदुनि राम, अनिल राम, विजय पेंटर, श्रवण शर्मा, अवधेश सिंह, संजय कुमार राम, भारदुल राम, हरिशंकर राम, कृष्ण राम, रिंकू देवी, संध्या, संगीता, राहुल गोलू, सतेंद्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित थे।

