नपं के सफाई कर्मियों को मिला सुरक्षा एवं क्षमता विकास का प्रशिक्षण

हरिहरगंज (पलामू)

नगर पंचायत कार्यालय में सीपीडी स्किल एंड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 के तहत सफाई कर्मियों को तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान कचरा प्रबंधन, स्वच्छता मानक, व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय एवं कार्यकुशलता से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ठंड एवं कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों से बचाव के लिए सफाई कर्मियों के बीच सुरक्षा किट का वितरण किया गया। किट में जूता, चश्मा, टी-शर्ट, जैकेट, टोपी सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान ने कहा कि सफाई कर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा एवं क्षमता विकास नगर पंचायत की प्राथमिकता है, जिससे वे सुरक्षित वातावरण में बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं दे सकें। इस अवसर पर सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी जेई नीरज गुप्ता,कूलदीप कुमार सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, श्याम कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply