सांसद प्रतिनिधि की पत्नी सुलेखा प्रिया लड़ेंगी अध्यक्ष पद का चुनाव

विश्रामपुर (पलामू)

सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय के गोदरमा गांव स्थित आवासीय परिसर में मंगलवार को संकल्प सभा का आयोजन किया गया.जिसमें नप क्षेत्र के लोग काफी संख्या में शामिल हुये.सभा में नगर परिषद के चुनाव को लेकर चर्चा हुयी.सभा के बाद प्रेसवार्ता आयोजित कर आयोजकों ने नप अध्यक्ष के पद पर सुलेखा प्रिया के चुनाव लड़ने की घोषणा किया.सुलेखा प्रिया सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय की पत्नी हैं.सुलेखा प्रिया ने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित बिश्रामपुर हमारा संकल्प है.हमारा संकल्प और समर्पण बिश्रामपुर नगर परिषद के विकास को समर्पित है.अनुज पांडेय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से सक्रिय राजनीत में रहते हुये आम लोगों की आवाज को बुलंद किया है.मौके पर वरीय भाजपा नेता सतीश्वर प्रसाद सिंह,कुश कुमार ओझा,ज्ञानी पांडेय,अनिल पांडेय,पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामोद शुक्ला,राजनाथ पांडेय, मणिभूषण पांडेय,उद्धव पांडेय,प्रफुल्ल तिवारी,सुनील पांडेय,मुकेश पांडेय,धनंजय पांडेय,प्रदीप पांडेय,अजय पांडेय,सोनू विश्वकर्मा,जीतन चौधरी,ब्रह्मदेव चौधरी, कृष्णा मेहता,रंजित ठाकुर,उदय मेहता,द्वारिका विश्वकर्मा,नरसिंह राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Reply