खेल आपसी भाईचारे को मजबूत करता है – सरोज

हरिहरगंज ( पलामू )

शहरी क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के समीप स्थित खेल मैदान में रविवार को फ्रेंड्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल का मैच लंगुराही व मंसारा की टीम के बीच खेला गया। इसमें लंगुराही की टीम विजेता बनी। इसके पहले मुखिया सह समाजसेवी सरोज प्रसाद कुशवाहा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काट कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना सराहनीय पहल है । इससे गांव में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। तथा युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर अशोक मेहता, राहुल रजक क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष विजय प्रजापति सचिव पंकज पासवान, संजीव पासवान, राजू कुमार, पवन यादव, राजन प्रताप सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply