पांकी–मेदनीनगर मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

पांकी पलामू

मेदनीनगर मुख्य पथ पर तेतराई अम्बेडकर हाई स्कूल के समीप रविवार शाम करीब 6:50 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाईवा गाड़ी संख्या JH 03 AJ 1193* ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान *शिव सिंह (36 वर्ष), पिता मुसाफिर सिंह, ग्राम व पोस्ट तेतराई निवासी के रूप में हुई है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का *चक्का शिव सिंह के पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर जांघ के नीचे से बुरी तरह टूट गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ से गाड़ी की लाइन लग गई स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल मेदनीनगर एमसीएच भेजा गया, घटना के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए हाईवा चालक व वाहन को अपने साथ थाना ले आई है.।

Leave a Reply