जिला परिषद लातेहार की टीम IIM बोधगया में प्रशिक्षण हेतु रवाना
लातेहार (झारखंड)
लातेहार जिला परिषद की एक टीम प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया के लिए रवाना हुई। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी कर रही हैं।टीम में जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य सरोज देवी, चंचला देवी, संतोषी शेखर, जीरा देवी, स्टेला नगेसिया, बुद्धेश्वर उरांव, विनोद उरांव, बलवंत सिंह, प्रियंका देवी सहित उप-प्रमुख कामेश्वर राम एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को प्रभावशाली नेतृत्व, सुशासन, विकास योजनाओं के बेहतर प्रबंधन एवं सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों पर प्रशिक्षित करना है। उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि प्रस्थान से पूर्व यह प्रशिक्षण ग्राम एवं जिला स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा। वहीं कोमर ग्राम निवासी डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने पूरी टीम को प्रशिक्षण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं

