सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल मेला का हुआ आयोजन
हरिहरगंज ( पलामू)
नगर पंचायत क्षेत्र के सतगावां स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी दिखाई। बच्चों ने बाल मेले में फास्ट फूड,चाट, चाउमिन, पानी पुरी, इडली आदि के स्टॉल लगाए । जिसका बच्चों और अभिभावकों ने आनंद उठाया। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युंजय सिंह पूर्व प्रमुख अखिलेश मेहता, संजय जायसवाल,विजय प्रजापति, शंभू यादव पूर्व मुखिया अवधेश मेहता, राजेश दास सहित कई प्रबुद्धजन व गणमान्य लोगों ने बाल मेला में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में बाल मेला का आयोजन विगत कई वर्षों से होते आ रहा है । जिसमें विद्यालय परिवार और अभिभावकों का भी काफी सहयोग रहता है। बाल मेले का उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद शिक्षक संजय कुमार सिंह,मोहन ठाकुर, नीलिमा मेहता आदि उपस्थित थे।

