एंटीक्राइम चेकिंग में हथियार सहित युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 जनवरी की रात शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी किनारे ओवरब्रिज के नीचे एंटीक्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक गिरिवर स्कूल की ओर से अपाची मोटरसाइकिल (JH14D 6668) से आ रहा था, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक ने अपना नाम शाहरूख अली (25 वर्ष), पिता जाफर अली उर्फ तुफानी, निवासी हुसैन नगर पहाड़ी मुहल्ला, थाना शहर, जिला पलामू बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में था और स्वर्ण व्यवसायी पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बनाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply