मेदिनीनगर (पलामू)
मंगलवार को पलामू विकलांग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त पलामू से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला खाद आपूर्ति विभाग के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (M.O)रणधीर कुमार के द्वारा अश्विनी कुमार दिव्यांग व्यक्ति को अपमानित शब्द “लंगड़ा “कह कर एवं उनके द्वारा दिए गए आवेदन में लिखित रूप से दिव्यांग सूचक शब्द का प्रयोग किया है ।
उक्त ज्ञापन में पलामू दिव्यांग संघ द्वारा साफ-साफ शब्दों में उपयुक्त से गुजारिश करते हुए यह मांग किया कि इस तरह के भ्रष्ट पदाधिकारी को बर्खास्त करें और दिव्यांगों को अपमानित करने वाले अधिकारियों , पदाधिकारीओ एवं वैसे लोग जो दिव्यांगों को दिव्यंगयता सूचक शब्द कहते हुए दिव्यांग जनों को अपमानित करते हैं या तिरस्करित करते हैं वैसे लोगों के खिलाफ संघ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का उपायुक्त पलामू से मांग किया है साथ ही साथ न्याय नहीं मिलने पर संघ के द्वारा दिव्यांगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न्यायालय का शरण लेने पर भी बल दिया गया है।
“दिव्यांगों पर हो रहे अत्याचार और अन्याय पूर्ण रवैया को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” संरक्षक- पवन कुमार गुप्ता (पलामू दिव्यांग संघ)
ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से पलामू दिव्यांग संघ के संरक्षक पवन कुमार गुप्ता सचिव राम पुकार सिंह कोषाध्यक्ष उमेश कुमार मेहता रामजीत सिंह सुरेंद्र कुमार एवं कई दिव्यांग संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

