जन शिकायत निवारण का किया गया आयोजन…

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या…

निदान को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार (झारखंड)

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
ग्राम– अम्वाटीकर पो०–चुगरु निवासी श्री सोमारू सिंह द्वारा सहयोग राशि उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं एवं आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर स्थिति में हैं। आवेदक ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहयोग राशि प्रदान किया जाए। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदक की स्थिति की जांच की जाए एवं राज्य सरकार की दिव्यांगजन कल्याण, स्वरोजगार या रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ग्राम– अम्वाटीकर पो०–चुगरु, थाना छिपादोहर निवासी जितेन्द्र परहिया ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि वें गंभीर बीमारी कैंसर और पेट के पथरी से पीड़ित है। उन्होंने इलाज के लिए उपायुक्त महोदय से सहायता राशि प्रदान करने की मांग रखी। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया।

आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, मानसिक रूप से पीड़ित बच्ची का इलाज करवाने के संबंध में आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें।
उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply