रोते बिलखते परिजन
विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर थाना में कार्यरत 53 वर्षीय चौकीदार जितेंद्र राम की मौत ब्रेन हैमरेज से हो गई। जानकारी के अनुसार चौकीदार जितेंद्र राम ड्यूटी के दौरान बाजार क्षेत्र में अहले सुबह अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। अचेतावस्था में उन्हें विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने के बाद एमएमसीएच से उन्हें रांची रिम्स ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर बुधवार को भेलवा नदी तट पर उनका दाह संस्कार किया गया। जिसमे नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुदिन अंसारी,पूर्व सांसद कामेश…

