पटना (बिहार)
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आखिरकार महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर दिया है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने औपचारिक रूप से आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित किया।
इस मौके पर कांग्रेस बिहार अध्यक्ष राजेश राम, सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। गहलोत ने कहा, “महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव होंगे। NDA को भी अब बताना चाहिए कि उनका नेता कौन है। सिर्फ यह कहना कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, काफी नहीं है।

