विश्रामपुर (पलामू) :
धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए विश्रामपुर थाना पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में विधि व्यवस्था व सुरक्षा मुद्दों पर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ विमर्श हुआ। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि पर्व त्योहार को लेकर ख़रीदारी के लिए हाट बाजारों में अप्रत्याशित भीड़ बढ़ जाती है। जिससे घटना- दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में विधि व्यवस्था को कायम रखने व लोगों की सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व पुलिस पर और भी बढ़ जाता है। इसी को लेकर शहर के स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के हर पहलुओं पर विचार विमर्श कर उससे निबटने की रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान व्यवसायियों को कई दिशा निर्देश भी दिया गया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों समेत शहर के कई व्यवसायी मौजूद थे।

