मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड में कई आईपीएस और डीएसपी पिछले कई महीनों से अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं. इस वक्त पांच आईपीएस और 109 डीएसपी ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक कोई पद नहीं दिया गया है.झारखंड पर्यटन
वर्तमान में झारखंड पुलिस में आईपीएस अधिकारियों के 32 पद या तो खाली हैं या फिर उनका अतिरिक्त प्रभार किसी और अधिकारी के पास है. इसके बावजूद एक एडीजी रैंक और चार एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं.
दूसरी ओर, रांची, हजारीबाग और बोकारो रेंज में डीआईजी का पद लंबे समय से खाली पड़ा है. खबर यह भी है कि जल्द ही चार से पांच जिलों के एसपी का तबादला हो सकता है. साथ ही कई जिले में पदस्थापित डीएसपी की भी ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा सकती है. झारखंड पर्यटनराँची रियल एस्टेट
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी
झारखंड पुलिस के कई आईपीएस अधिकारी, जिनमें आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, केंद्र सरकार के विभागों में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं. कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की फाइलें आगे बढ़ चुकी हैं. सरकार की अनुमति मिलते ही वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाएंगे. वहीं कई अन्य अधिकारी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं.झारखंड पर्यटन
झारखंड पुलिस में आईपीएस अधिकारियों के 14 पद खाली :
- डीजी ट्रेनिंग
- एडीजी स्पेशल ब्रांच
- एडीजी रेल
- आईजी एसीबी
- डीआईजी रांची
- डीआईजी हजारीबाग
- डीआईजी बोकारोझारखंड पर्यटनराँची रियल एस्टेट
- एसपी स्पेशल ब्रांच
- एसपी होमगार्ड
- एसीबी एसपी (2 पद)
- एसपी वायरलेस
- एसपी सीआईडी (2 पद)
अतिरिक्त प्रभार वाले पद:
- एडीजी ट्रेनिंग
- एडीजी आधुनिकरण
- आईजी जैप
- आईजी हेडक्वार्टर
- एसपी रेल (जमशेदपुर)
- एसपी रेल (धनबाद)
- एसपी जगुआर
- कमांडेंट जैप 1
- कमांडेंट जैप 3
- कमांडेंट जैप 5
- कमांडेंट आईआरबी 1, 2, 3, 4, 8, 9, 10
- कमांडेंट एसआईआरबी 1

