विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लकडही गांव के समीप खुटिसोत नदी में नहाने गयी एक किशोरी की डूबकर मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर दो बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार लकडही गांव निवासी जयप्रकाश राम की सात वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी नहाने के क्रम में नदी के तेज बहाव के कारण गहरे पानी मे चली गयी और डूब गई। नदी में कपड़ा धो रही महिलाओ के चीखने चिल्लाने के बाद मौके पर मौजूद लोगो ने किशोरी को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर मौत की खबर सुनते ही युवा समाजसेवी संजय बैठा मृतक के घर गये और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद भी की।

