भाजयुमो पंड़वा प्रखंड अध्यक्ष की माता आंगनबाड़ी सेविका सरस्वती देवी का हुआ निधन

श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

शवयात्रा में कई दलों के नेता व गणमान्य हुए शामिल

पंडवा (पलामू)

पंडवा प्रखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी की माता आंगनबाड़ी सेविका सरस्वती देवी का मंगलवार की सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे 62 वर्ष की थी। वे अपने पीछे पति सहित दो पुत्र व पांच पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं । निधन का समाचार मिलते ही भाजयुमो पंड़वा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी के रिश्तेदार, शुभचिंतक व कई दलों के नेता झरी स्थित उनके घर पहुंचे। सभी ने सरस्वती देवी को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात शव यात्रा शुरू हुई। शव यात्रा उनके आवास से शुरू हुआ व झरी गांव के सदाबह नदी स्थित घाट पर पहुंचा। घाट पर पूरे विधि विधान के साथ मुखाग्नि सरस्वती देवी के पति राम चंद्र चंद्रवंशी ने दी। शव यात्रा में बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, धर्मेंद्र ठाकुर, आजसू के पूर्व पलामू जिला अध्यक्ष विजय मेहता, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सुनील ओझा, बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर सुनील गिरी, पत्रकार शैलेंद्र तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के पंडवा प्रखंड अध्यक्ष राकेश पांडेय, महामंत्री वशिष्ठ मेहता, विश्रामपुर नाजीर संजीव गुप्ता, शाहपुर के समाजसेवी अजय चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रसाद, सुधीर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मनीष लाल, दीपक कुमार, अरुण गुप्ता, गोपाल मेहता, समाजसेवी दुर्गेश सिंह, निक्कू चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, सकेंद्र चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, अवधेश कुमार चंद्रवंशी, मुखिया राजीव रंजन, विजय प्रसाद, शिव शंकर चंद्रवंशी, दिवाकर विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, पूर्व पंसस दिलीप कुमार राम, जितेंद्र मेहता, संजय राम, अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्रणव कुमार, नलकेश यादव, वार्ड पार्षद पति अरुण चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद पति रामकिशुन प्रसाद, विनय प्रसाद, अवधेश चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, सकेंद्र चंद्रवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply