मेदिनीनगर (पलामू)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने सोमवार को योगदान दिया है ।योगदान देते ही उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं के साथ व पीएलवी के साथ बैठक की। वह कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की ।उन्होंने कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता प्रति दिन जेल में जाए और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बन्दी बिना वकील के ना रहे। डालसा लोगों को मुक्त विधिक सहायता उपलब्ध कराने को कृत संकल्पित है ।उन्होंने कहा कि जिन बंदियों का अभी तक किसी कारण वश जमानत या अपील दाखिल नहीं किया गया है वैसे बंदियों को चिन्हित कर अपील और जमानत की अबिलम्ब करें ।उन्होंने कहा कि गरीब ,जरूरत मंद और निःशक्त लोगों को मुक्त विधिक सहायता देना ही डालसा का मुख्य उद्देश्य है ताकि कमजोर और वंचित लोगों को सही रूप से कानूनी मदद मिल सके। इसके बाद उन्होंने थाना व पंचायत में डिपुट पारा लीगल वालंटियर के साथ भी बैठक की ।साथ ही उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति थाना या पंचायत में आते हैं उनको हर संभव मदद करें ।उनका आवेदन लिखें और उनके समस्याओं को संबंधित पदाधिकारी के पास रखें ।ताकि उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही वैसे लोग जिनको विधिक सहायता की जरूरत हो वैसे लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में लाये और उन्हें विधिक सहायता दिलाने में मदद करें ।इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह ,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,असिस्टेंट वीर विक्रम बक्स राय, उत्तम कुमार, कुमारी नीतू सिंह के अलावा पीएलवी मुनेश्वर राम, अनुराधा ,करण थापा, अनीता मिंज, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद शुक्ला, कविता देवी ,के अलावे सभी पीएलवी उपस्थित थे।

