सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

लातेहार (झारखंड)

शुक्रवार की अपराह्न तकरीबन चार बजे एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना समाहरणालय मोड़ के पास घटी है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े मौके पर पहुंची. उन्‍होने खुद महिला का क्षत विक्षत शव उठाया और एंबुलेंस से सदर अस्‍पताल पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा.

Leave a Reply