कॉसमस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में लालपुर स्थित बालिका शिक्षा भवन हाई स्कूल मे शनिवार को कक्षा दसवीं के बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित

आज 1 फ़रवरी शनिवार को कॉसमस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में लालपुर स्थित बालिका शिक्षा भवन हाई स्कूल मे शनिवार को विषय परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन पर कक्षा दसवीं के बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संस्था की नैदानिक ​​मनोविज्ञानी श्रीमती रेनू गहलोत रॉय मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों का संवादात्मक सत्र लिया। बच्चों को विस्तार से उन्होंने बताया कि किस तरह परीक्षा के दौरान कैसे तनाव से दूर रहे, तनाव को कम करने के बहुत से उपाय बताएं। बच्चों की पढ़ाई के दौरान होने वाली समस्या तथा व्यवहारिक समस्याओं का भी समाधान किया गया बच्चों ने अपनी सभी समस्याओं को शेयर किया तथा उसका समाधान भी पाया।विद्यालय के सचिव डॉक्टर कमल बोस ने बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों को ही नहीं शिक्षकों को भी मनोवैज्ञानिक कार्यशाला की आवश्यकता है, क्योंकि सबसे अधिक समय शिक्षक बच्चों के करीब रहते हैं। उन्होंने संस्था से आश्वासन लिया कि वह इस कार्यक्रम को भी जितना जल्द हो सके किया जाए। अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जय श्री मुखर्जी ने श्रीमती रॉय को सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave a Reply