शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:फूटकर दुकानदारों में आक्रोश

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर नगर निगम ने छ: मुहान से पंच मुहान होते हुए मुख्य बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिससे शहर की सड़कें चौड़ी और जाम मुक्त नगर आ रहा हैं। अभियान के दौरान निगम कर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों और ठेला लगाने वालों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी:
निगम ने स्पष्ट कर दिया कि जो दुकानदार अपने प्रतिष्ठान का हिस्सा सरकारी जमीन पर बढ़ाकर अतिक्रमण कर रहे हैं, उन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। ऐसा न करने पर निगम की जेसीबी उनके अतिक्रमण को हटाने के साथ भारी जुर्माना भी वसूलेगी। अभियान के दौरान कई दुकानों के अवैध रूप से बनाए गए टीन की छतों को भी तोड़ा गया, जो सरकारी जमीन पर बनाए गए थे।

राहगीरों को मिली राहत:
इस कार्रवाई के बाद बाजार की सड़कें पहले से अधिक चौड़ी और साफ दिखने लगी हैं। पैदल चलने वालों को राहत मिली है और यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो गई है। पहले जहां सड़कों पर ठेले और बाइक खड़ी होने से हर समय जाम लगा रहता था, अब वह स्थिति काफी हद तक सुधर गई है।

दुकानदारों में आक्रोश:
हालांकि, कुछ दुकानदार इस कार्रवाई से नाराज हैं। उनका मानना है कि यह फैसला उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शहर की बेहतरी और जनता की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है।

नियमों का पालन अनिवार्य:
प्रशासन ने पहले ही सड़क किनारे व्हाइट मार्किंग कर वाहनों और ठेलों के लिए स्थान निर्धारित किए थे, लेकिन नियमों की अनदेखी की जा रही थी। अब इस सख्त कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि बाजार क्षेत्र में अनुशासन और व्यवस्था बनी रहेगी।

जनहित में उठाया कदम:
यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक था, बल्कि जनहित में भी महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि इस पहल से शहरवासी बिना किसी परेशानी के अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे और बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा।

Leave a Reply