पंडवा (पलामू)
प्रखंड कार्यालय पंडवा में बुधवार को ब्लाक चैन के माध्यम से आनलाइन ओटीपी प्राप्त कर किसानों के बीच निःशुल्क वितरण किया गया। मौके पर पंडवा प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि आप सभी किसान धान कटे हुए खेतों में चना और सरसों का बीज लगाएं । ताकि आप सभी किसानों को कम लागत में दुगना मुनाफा हो सके। मौके पर प्रखंड तकनीकी कृषि प्रबंधन अमित कुमार ने कहा कि यह बीज आप सभी किसानों को टीआरएफए योजना के तहत दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि वैसे क्षेत्र जहां सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां किसान चना और सरसों का बीज लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। मौके पर छेछौरी पंचायत के 47 किसानों को के बीच चना बीज वितरण किया गया वहीं कोकरसा के 14 किसानो को सरसो का बीज दिया गया। मालूम हो कि प्रखंड में किसानों के बीच निशुल्क बीज वितरण करने को ले 19 क्विंटल चना, 2 क्विंटल सरसों और 5 क्विंटल मसूर बीज उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर छेछौरी मुखिया राजीव रंजन, निरंजन प्रसाद, विष्णु देव यादव, दीपक कुमार, योगेंद्र मेहता, उपेंद्र मेहता सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे ।

