विश्रामपुर (पलामू)
शहादत दिवस पर शहीद एएसआई दया शंकर मिश्रा को पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विश्रामपुर नगर परिषद के बी मोड़ शहादत स्थल पर किया गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने शहादत चबूतरे पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही शहीद दया शंकर मिश्रा के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान व संचालन बसपा नेता गोपाल राम ने किया। पुलिस इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान ने कहा कि पुलिस लोगो की सुरक्षा व देश की भलाई हेतु हमेशा सर्वोच्च बलिदान देने को तैयार है। मौके पर रेहला थाना प्रभारी संतोष, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, संजय चौबे, राजन गुप्ता, संजय मेहता, बंसी शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे।
बाक्स: 23 सितंबर 1969 को शहीद हुये थे दया शंकर मिश्रा
विश्रामपुर थाने में पदस्थापित एएसआई दया शंकर मिश्रा 23 सितंबर 1969 को अपराधियो से लोहा लेते हुये बीमोड़ पर शाहिद हुये थे। तब से हर वर्ष 23 सितंबर को उनका शहादत दिवस मनाया जाता है। बीमोड़ पर उनकी याद में शहीद स्थल पर चबूतरा व शाहिद स्मारक भवन भी बनाया गया है। इसी शाहिद स्थल पर हर वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है।

