झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

मेदिनीनगर (पलामू)

रविवार को झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ जिला इकाई पलामू की एक बैठक राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय मेदिनीनगर के प्रशाल मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष माननीय मनोज मेहता ने किया। बैठक में प्रोन्नति एवम संगठन विस्तार से संबंधित विचारों का आदान-प्रदान हुआ तथा शिक्षक के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा की गई। मनोज मेहता द्वारा यह बताया गया की झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ सभी शिक्षकों को मान सम्मान दिलाने के लिए हमेशा तत्पर था ,और भविष्य में तत्पर रहेगा। अल्प समय में संगठन ने शिक्षकों के बड़े बड़े मांग को पूरा कराने में सफल रहा है।
आज के इस बैठक में झारखंड राज्य झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के राज्य संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार सिंह एवम प्रांतीय संगठन सचिव श्री ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद थे। अभिमन्यु कुमार सिंह ने ग्रेट 4 और ग्रेट 7 के तकनीकी बातें वहां मौजूद सभी शिक्षकों को बतलाएं। साथ हीं उन्होंने अपनी अगली बैठक दिनांक 8 सितंबर 2024 को रांची में होने वाली बैठक की जानकारी सभी शिक्षकों के बीच साझा किया। आज के इस बैठक में संजय कुमार चौधरी, रामशरण कुमार, बृजेश कुमार, राम उपेंद्र पांडे, ओम कुमार, ईश्वरी प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, दुर्गा प्रसाद यादव, अनुज ठाकुर, सत्येंद्र कुमार मेहता, पंकज कुमार, अंब्रिश कुमार, मिथिलेश कुमार पासवान, नसीमुद्दीन, पवन कुमार गुप्ता, कुमार कुंदन निर्मल, धनंजय कुमार, इत्यादि शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply