हरिहरगंज में बीच सड़क पर खराब हुई मालवाहक ट्रक, घंटों जाम रहा एनएच 98

हरिहरगंज ( पलामू ):

हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस स्टैंड के समीप रविवार को एक मालवाहक ट्रक में आई तकनीकी खराबी के कारण एनएच 98 घंटों जाम रही । बताया जाता है कि मालवाहक ट्रक JH02BM8310 औरंगाबाद के तरफ से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी। तभी मेन बाजार क्षेत्र पुरानी बस स्टैंड के समीप सड़क पर उभरे गड्ढे में जाकर अचानक खराब हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान छोटे बड़े वाहन सहित यात्री बसें जाम में फंसे रहे। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैकेनिक द्वारा ट्रक में तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद सड़क पर सुबह करीब सात बजे से लगा जाम पांच घंटे बाद हट पाया । इस बीच सड़क पर आवागमन सुचारू करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास में जुटी रही।

Leave a Reply