हरिहरगंज (पलामू)
विद्या विकास समिति झारखंड के वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हरिहरगंज का निरीक्षण जपला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश विश्वकर्मा जी के द्वारा किया गया। सरस्वती जी,ओम,भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवम वंदना के पश्चात निरीक्षण के क्रम में प्रत्येक कक्षा में जाकर भैया बहनों को वेश एवं कॉपी पर जिल्द लगाने की बात कही साथ ही उनके शैक्षणिक स्तर एवं आचार्य जी को शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया। कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व रूप- सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 8 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें कृष्ण एवं राधिका के रूप में अपने को प्रस्थापित किया। विद्यालय के निर्णायक मंडली ने गहनता से निरीक्षण करते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया गया। चयनित प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने मेडल देकर सम्मानित किया, एवं कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रथम पुरस्कार कौशल कुमार कक्षा पंचम को,द्वितीय पुरस्कार युवानी कुमारी कक्षा द्वितीय एवम तृतीय पुरस्कार निशांत कुमार कक्षा पंचम को दिया गया।निर्णायक मंडली में नीलिमा मेहता, खुशबू कुमारी,सुनीता कुमारी, मोहन ठाकुर, संजय कुमार सिंह, एवं अन्य आचार्य जी उपस्थित थे। रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की महिला आचार्य मोनिका कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया । प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर सीखने एवम पढ़ने की ललक होती है।

