मेदिनीनगर (पलामू)
विधानसभा सत्र के पहले दिन झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पलामू के उपायुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष विकेश शुक्ला, तुलसी शुक्ला, महिला नेत्री बिलंगना किंडो, प्रदीप कुमार सिन्हा, महताबउल्ला व जगनारायण कुमार शामिल थे ।
सतीश कुमार ने उपायुक्त शशि रंजन से स्वतंत्रता दिवस पर चिन्हित आन्दोलनकारियों को सम्मानित करने का सरकारी निर्देश जारी करने की मांग की। सतीश कुमार ने बताया कि उपायुक्त ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया। विकेश शुक्ला ने झारखंड आंदोलनकारियों को जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी को मान-सम्मान व समान पेंशन देने की बात रखी। महिला नेत्री बिलंगना किंडो ने आन्दोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों जैसा सभी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया।
प्रदीप सिन्हा ने अविलंब चिन्हित आन्दोलनकारियों की सूची जल्द से जल्द सरकार को मुहैय्या कराने का आग्रह किया। कहा कि अब तक पलामू जिला प्रशासन के पास मात्र 107 लोगों की सूची उपलब्ध है। तुलसी शुक्ला ने समता जजमेंट लागू करने की बात कही। साथ ही झारखण्ड आन्दोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग का समय बिस्तर करने का सरकार से निवेदन किया है।

