छः सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंपालाईज फेडरेशन ने निकाला मशाल जुलूस

  • राज्य सरकार के विरोध में जमकर की नारेबाजी विश्रामपुर (पलामू) : झारखंड लोकल बॉडीज इंपालाईज फेडरेशन के स्थानीय इकाई द्वारा छः सूत्री मांगों को लेकर विश्रामपुर में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत गांधी चौक से हुई। नगर भ्रमण के बाद जुलूस बस स्टैंड के पास संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल फोडरेसन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फेडरेशन के विश्रामपुर अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक लगातार संध्या मे सभी निकाय क्षेत्र में मशाल जुलूस निकलेगा।‌ आगामी छः अगस्त को सताधारी विधायको के समक्ष धरना दिया जाएगा। वहीं 12 अगस्त को मुख्यमंत्री के समक्ष राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन होगा। अगर इसके बाद भी हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू होगा। फोडरेसन की प्रमुख मांगों में निकाय में कार्यरत दैनिक व संविदाकर्मियों की सेवा नियमित करने, निकायकर्मी का वेतन भुगतान शत प्रतिशत सरकारी मद से करने, निकाय के सेवानिवृत कर्मियों को सरकारी कोष से सेवानिवृति लाभ देने, निकाय में उच्चतर पदों पर निकाय कर्मियों को पदोन्नति करने, आउट सोर्सिंग मजदूरों का मजदूरी भुगतान सरकारी स्तर से करने,सरकार द्वारा निकाय कर्मियों को जीवन बीमा का लाभ देने, झारखंड चयन आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 16/2023 को रद्द करने व चिकित्सा, जीवन बीमा का लाभ राज्य सरकार द्वारा प्रदान करना है। जुलुस में रमेश कुमार,दीपक कुमार,मुबारक अंसारी,सुमित कुमार ,राजेश प्रसाद,नीरज कुमार,सुबोध केशरी,रवि कुमार,अमित कुमार,अनिल राम,अल्ताफ अंसारी,पिंटू कुमार,छोटू कुमार,अरुण राम सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply