अपनी मांगों को लेकर पारा शिक्षक फिर आंदोलन की मूड में

मेदिनीनगर (पलामू)

रविवार को पुराने डी एस इ कार्यालय, कचहरी परिसर मेदिनीनगर में आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । जिसमें सहायक अध्यापक के तमाम समस्या जैसे – मूल मांग वेतनमान या समतुल्य मानदेय, आकलन पास को भी सहायक आचार्य नियुक्ति मे एक मौका , आकलन प्रमाण पत्र निर्गत, दूसरे आकलन परीक्षा का आयोजन, अनुकम्पा को शिथिल करते हुवे योग्यता अनुसार नौकरी, मृत सहायक अध्यापक परिजनों को एक सरकारी नौकरी एवं 5लाख एक मुस्त राशि, सेवानिवृत्ति उपरांत 3लाख प्रोत्साहन राशि, EPF, शहरी क्षेत्र के 10% और 4% नियमावली में संशोधन आदि समस्याओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई । साथ ही सरकार के उदासीन रवैया के प्रति सभी ने आक्रोश प्रकट की ।
वही प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकांत तिवारी जी द्वारा यह कहा गया कि जो सरकार 3 माह में सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने की घोषणा की थी । सरकार के साढ़े चार वर्ष कार्यकाल उपरांत भी स्थिति वही की वही है |जे एम एम की सरकार भी और सरकार की तरह सिर्फ पारा शिक्षकों को चुनाव मुद्दा बनाकर छलने का कार्य किया है । जिला उपाअध्यक्ष सूरत राम जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार तत्काल महगाई देखते हुवे हमारे मानदेय मे ₹10000 की बढ़ोतरी करें । साथ ही सहायक अध्यापक की समस्याओं का 15 दिनों के अंदर निष्पादन करें नहीं तो प्रदेश के 62000 पारा शिक्षक पुनः आपने रौद्र रूप में आंदोलन करने को विवस है । वही बबलू सिंह ने कहा कि सरकार वार्ता -वार्ता का खेल समाप्त करें और पारा शिक्षकों को भविष्य को सवारते हुए जल्द ठोस निर्णय ले नहीं तो रघुवर सरकार की तरह जे एम एम सरकार भी परिणाम भुगतने को तैयार रहे ।
मौके पर आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी जी, बबलू सिंह जी, हरेंद्र सिंह जी, सूरत राम जी, बृजकिशोर तिवारी, अनील सिंह, राम प्रवेश जी, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र जी, अमाम जी, नागेंद्र जी, पिंटू जी अशोक जी, रंजीत जी, रफी उलाह, गिरवर जी, प्रेमचंद जी, जीतेन्द्र जी, अमरेश जी कमला जी, राकेश जी, सुनील जी, रमेश जी, सुरेश जी शम्भु जी, आशीष जी, बिनोद जी अनिथ जी आदि भारी संख्या में सहायक अध्यापक उपस्थित हुए ।

Leave a Reply