अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

600 किलो फुला महुआ व शराब को किया नष्ट

मेदिनीनगर (पलामू)

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पलामू पुलिस अवैध शराब बिक्री को लेकर कमर कस ली है। लगातार छापामारी से इस धंधे से जुड़े लोगों की कमर टूट गई है।
अब सर आपको लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार की रात को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है । पाण्डु थाना पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दरुआ गांव से लगभग 600 किलो फूला हुआ जावा महुआ एवं देशी शराब बरामद कर उसे नष्ट किया है। मामले में पाण्डु थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दरूआ गांव के एक घर से भारी मात्रा में फूला हुआ जावा महुआ बरामद किया साथ ही कहा कि एक घर में अवैध शराब बनाया जा रहा था पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए 600 किलो जावा महुआ शराब बरामद कर नष्ट कर दिया और साथ ही भट्टी को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply