पंडवा (पलामू )
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पुजा धूम धाम से मनाने को ले रविवार को रबदी गांव मे बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा कमिटी का गठन किया गया। जिसमे प्रमोद सिंह को अध्यक्ष, अमित कुमार मेहता को उपाध्यक्ष ,आशीष कुमार मेहता को कोषाध्यक्ष , जबींत कुमार को उप कोषाध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर को सचिव, हरेंद्र सिंह को उप सचिव, प्रमोद यादव को संरक्षक, सुशील मेहता को उप संरक्षक, प्रदीप कुमार यादव व रितेश ठाकुर को व्यवस्थापक, गिरण राम, नयन सिंह, रोहित यादव, नंदू राम, कामेश सिंह, शिवम कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप राम ,बसंत यादव, आकाश कुमार, सुजीत कुमार व संतोष सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

