लातेहार में विश्वकर्मा समाज की बैठक सम्पन्न, प्रदेश कमेटी मे स्थान दिए पर हुए सम्मानित

बरवाडीह (लातेहार)

विश्वकर्मा समाज की जिलास्तरीय एक बैठक लातेहार के कौशल विकास केन्द्र में जिलाध्यक्ष सिकन्दर शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध वह वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा विश्वकर्मा समाज के उत्थान करने के बारे में विस्तृत तरीके से समझाया गया। वही बरियातू के जीतन राणा, बरवाडीह के अर्जुन विश्वकर्मा एवं लातेहार के रविंद्र प्रसाद को प्रदेश कमेटी में स्थान दिए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। वही बैठक मे जिला अध्यक्ष सिकंदर शर्मा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडो मे प्रखंड कमेटी को जल्द से जल्द विस्तार किया जाए। तभी हम मजबूत होगे। बैठक में उपस्थित विश्वकर्मा वंशजों के द्वारा निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर एक भब्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में शुभकामना से संबंधित फ्लेक्स लगाने का निर्णय लिया गया। वही जिला महासचिव मनोज विश्वकर्मा के द्वारा जिला कमेटी का विस्तार करते हुए उनके नामो की घोषणा की गई। मौके पर जितन राणा, रविन्द्र प्रसाद, अर्जुन विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, पवन शर्मा, बैजनाथ राणा, शिवनंदन राणा, अजय शर्मा, रूपलाल राणा, जितेन्द्र शर्मा, प्रकाश राणा, जीवन राणा, बासुदेव मिस्त्री, दिलीप विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के जिला कमेटी तथा सभी प्रखण्डो के पदधारी  उपस्थित थे।

Leave a Reply