खेल दिवस के अवसर पर कंडा पीएम श्री स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय कंडा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

नावाबाजार (पलामू )

कंडा स्तरोन्नत प्लस विद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें याद करते हुए खेलों के महत्व को रेखांकित करना रहा। आयोजित कार्यक्रम को ले विद्यालय की छात्र-छात्राएं व शिक्षकों की से खेलकूद व शारीरिक गतिविधियो में भाग लिए। इसे ले विद्यालय का माहौल उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायी बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित शंकर व खेल शिक्षक बिगु राम के नेतृत्व में मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। साथ हीं सभी शिक्षकों व छात्रों ने भी पुष्पांजलि कर उनकी महान उपलब्धियों को याद किया‌। वहीं बच्चों को उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया गया। साथ हीं बताया कि कैसे साधारण परिवार से संबंध रखने वाले हॉकी का जादूगर ध्यानचंद ने पूरे विश्व मे भारत का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में छात्रों को खेल की शपथ दिलाई गई व खेल को खेल की भावना से खेलने एवं अनुशासन बनाए रखना का संदेश दिया। इसके बाद योग खेल का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने पूरे मनोयोग से कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो आदि का आनंद उठाया। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल से आत्मविश्वास, अनुशासन ,धैर्य और संयम विकसित होता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक विक्रमा कुमार दुबे ,परमेश्वर गुप्ता ,विवेक कुमार पाठक , जितेंद्र कुमार,जावेद अंसारी , सुलेखा रानी, मेहनाज ,मीनाक्षी चौधरी ,कविता कुमारी ,बृजेश सिंह ,विवेक कुमार सिंह ,निशांत कुमार बर्मन ,अश्विनी कुमार दुबे आदि शामिल रहे थे।

Leave a Reply