मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिला अन्तर्गत cat-2 के चिन्हित कुल 19 बालू घाटो की ई निलामी जिला प्रशासन द्वारा www.jharkhandtenders.gov.in के माध्यम से कराने हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा अधिसुचित Jharkhand sand mining rule 2025 के नियमो के अन्तर्गत जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट मे पलामू जिला मे Category-2 के कुल 19 बालू घाट चिन्हित है। जिसे कुल 7 ग्रुप मे निलामी किया जाना है। जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार पलामू जिले के चिन्हित 19 बालू घाटो मे कुल 101 करोड 30 लाख घनफीट से अधिक बालू है। जिले मे सबसे बडे बालू घाट सिंगराहा का रकवा 205.03 हेक्टेयर जबकि सबसे छोटे बालु घाट का कांकेखुर्द का रकवा 4.08 हेक्टेयर है। जिले मे 02 बालू घाट 05 हेक्टेयर से कम जबकि 17 बालू घाट 05 हेक्टेयर से भी बडा है। कुल 19 बालू घाटो कि निलामी हेतु 129 करोड 66 लाख रूपये से अधिक सुरक्षित जमा राशी( EMD) तय की गई है। बालू घाटो कि निलामी आगामी पॉच वर्षो के लिए की जा रही है। पलामू जिला बालू खनिज की दृष्टि से झारखंड का सबसे बडे जिलो मे एक होने के कारण राज्य स्तर से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। बालू घाटो की निलामी से पुर्व प्री बीड मिटिंग का आयोजन भी दिनांक 29/08/25 को समाहरणालय पलामू मे की गई है।
जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा ई निलामी हेतु निर्धारित तिथि की जानकारी देते हुए जिले के साथ साथ राज्य के व्यवसायियों से निलामी मे भाग लेने हेतु आग्रह किया गया है।

