बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियो का जत्था

पंडवा (पलामू)

पंडवा प्रखंड क्षेत्र के मुरमा झरना शिव मंदिर से कांवरियो का जत्था गणेश प्रसाद कांवरिया संघ के तत्वाधान में शनिवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्था का नेतृत्व समाज सेवी सह शिव भक्त गणेश प्रसाद ने किया । कहा कि पिछले वर्षों के भाती इस वर्ष भी कांवरियो का जत्था देवघर के लिए निकल रहा है। सभी कांवरिया सुल्तानगंज में उतरवाहिनी गंगा से जल भरकर पैदल देवघर जाएंगे। देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित कर बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना के साथ दर्जनों मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। समाजसेवी गणेश प्रसाद ने बताया की सावन मास भोलेनाथ का प्रिया मास है हम सभी भक्त देवघर जाकर महादेव का जलाभिषेक और दर्शन करेंगे। इसके बाद सभी शिव भक्त अपने-अपने घर लौट जाएंगे। कांवरियों के जत्था बाबा धाम रवाना होने से पूर्व मुरमा झरना शिव मंदिर स्थित महादेव का दर्शन और पूजन किया। इस मौके पर पुरोहित अजय मिश्रा ने शिव भक्तों को पूजा कराया देवघर जाने वालों में निर्जला देवी, संतोष प्रसाद, रानी देवी, सीताराम तिवारी, रीता देवी,सोनू पाठक, मंटू सिंह, ऋषभ पाठक, मिथिलेश तिवारी, जोगिंदर यादव, आलोक गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित दर्जनो कांवरिया थे। मालूम हो कि गणेश प्रसाद प्रत्येक वर्ष दर्जनों श्रद्धालुओं को अपने निजी खर्चों से देवघर भेजा करते हैं।

Leave a Reply