बीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

हरिहरगंज (पलामू )

बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने शिक्षा विभाग के बीपीएम व महिला पर्यवेक्षिका के साथ बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के पूर्णकालिक शिक्षिकाओं में दो बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए। छठे वर्ग में चयनित 75 की जगह 54 छात्राओं के नामांकन पर उन्होंने छात्राओं व उनके अभिभावकों से संपर्क कर सभी का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के विद्यालय में आने -जाने से संबंधित प्रक्रिया तथा हेल्थ पंजी का भी अवलोकन किया। वहीं गार्ड के छुट्टी में जाने पर थाना को लिखित रूप से सूचना देने सहित नए आवासीय भवन में छात्राओं को शीघ्र ही शिफ्ट करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply