मेदिनीनगर (पलामू)
उन्नति दूरस्थ आदिवासी योजना अंतर्गत रामगढ़ के उलडंडा एवं नवाडीह पंचायत में आगामी 4 अगस्त को जिला प्रशासन के तरफ से विशेष कैंप आयोजित कर पीवीटीजी समूह को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।जिले की उपायुक्त समीरा एस ने उक्त शिविर में पीवीटीजी के सभी लाभुकों को शिविर के आयोजन का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।वहीं पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर शिविर का आयोजन कर संबंधित लोगों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने का का निदेश दिया है।उन्होंने प्रखंडों के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योजनाओं का देखरेख करने एवं शिविरों का सक्रियता से आयोजन करने का निदेश दिया है।
विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल
आगामी 4 अगस्त को आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को शिविर में अपने विभाग के स्टॉल लगाने का निदेश दिया है।शिविर में विशेष रूप से आधार कार्ड,जॉब कार्ड,राशन कार्ड,बैंक एकाउंट,बर्थ सर्टिफिकेट,आवास योजना,उज्ज्वला योजना,
आयुष्मान भारत कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,लैंड होल्डिंग सर्टिफिकेट,इम्यूनाइजेशन,वन पट्टा आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जायेगा।ज्ञातव्य है कि उपरोक्त योजनाओं से छूटे हुए लाभुकों का सर्वे पूर्व में ही करा लिया गया है।

