घर से बेसहारों के लिए सहारा बनकर निकलेंगे तो फरिश्ते भी आपके साथ निभाएंगे

मेदिनीनगर (पलामू)

घर से बेसहारों के लिए सहारा बनकर निकलेंगे तो फरिश्ते भी आपके साथ निभाएंगे .
उक्त बातें पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम ने कहीं .वे बुधवार को पलामू जिला अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं पलामू जिला व्यवसायी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पलामू के व्यवसाईयों की समस्या एवं सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन दिड़ संकल्पित है . व्यवसाईयों को भी आम लोगों के हित में कार्य करने की जरूरत है. उन्होंने व्यवसाईयों को अपने प्रतिष्ठान एवं प्रतिष्ठा के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आग्रह किया है. इसके पूर्व पलामू जिला अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता एंव पलामू जिला व्यवसाय संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल के द्वारा डीआईजी नौशाद आलम को बुके मेमोंटो एम शॅल ओड़ कर उनका स्वागत किया गया.
कार्यक्रम को पलामू जिला अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता, पलामू जिला व्यवसाय संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल एवं पूर्व उपमेयर मंगल सिंह ने भी संबोधित किया एवं व्यवसाययों व बाजार क्षेत्र में आने वाले आमलोगों के हित की बात कही.


कार्यक्रम का संचालन वश्य समाज के महामंत्री मनोहर कुमार उर्फ लाली ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने किया. मौके पर वैश्य समाज के कोषाध्यक्ष गुड्डू जी, व्यवसाय संघ के गणेश गिरी ,अनुपम तुलस्यान, व्यावसायी संघ के सचिव सुनील गोस्वामी नागेंद्र कुमार नागिन, मनोज जैन, चैनपुर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार कमलापुरी एंव कोषाध्यक्ष दानवीर प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply