पर्यावरण जागरूकता मार्च में संत मरियम स्कूल के छात्रों ने लिया भाग
मेदिनीनगर
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरूकता सप्ताह में आज पलामू जिला नगर प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता मार्च निकाला गया। संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने आवासीय बच्चों के साथ मार्च में शामिल हुआ। मालूम हो कि कल अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस है। बढ़ते वैश्विक ताप के मद्देनजर विश्व समुदाय को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 70 के दशक में यह दिवस का घोषणा किया था। कल और आज में पचास साल का फासला हो गया। आज की वैश्विक परिस्थिति ठीक नहीं है लोग प्रदूषण से परेशान है। पेड़ कट रहे हैं, जंगल उजड़ रहे हैं, कंक्रीट का कृत्रिम पहाड़ खड़ा हो रहा है। ग्लेशियर पिघल रहा है। कारखानों का धुआं हवा को कचड़ा, प्लास्टिक धरती को प्रदूषित कर रहा है। इसमें आम व खास सभी जीव जंतु स्वास्थ्य से प्रभावित हैं।
जागरूकता मार्च के दौरान श्री देव ने लोगों को संबोधित कर पर्यावरण के महता पर प्रकाश डाला और पानी पेड़ बचाने पर जोर दिया। जागरूकता अभियान में शामिल सभी लोगों को पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।