समाजसेवी यादव की निधन से क्षेत्र में शोक

पंडवा (पलामू)

प्रखंड के झरी निवासी युवा समाजसेवी चालिस वर्षीय नारद यादव की मौत मंगलवार को रांची के सैनफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई वे पिछले कुछ दिनों से बिमार थे। उनके निधन की सुचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। झरी निवासी संजय चंद्रवंशी ने बताया कि नारद यादव के असमय मृत्यु से पूरे गांव व पंचायत को अपूर्नीय क्षति हुई है। बताया कि नारद क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। नारद यादव का अंतिम संस्कार सदाबह नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र पवन ने दी। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। इस मौके पर जितेन्द्र चंद्रवंशी ,उदय सिंह सहित दर्जनों क्षेत्र वासी उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply