हरिहरगंज ( पलामू)
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का हरिहरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री मुंडा बुधवार की रात्रि सड़क मार्ग से पटना से गढ़वा जा रहे थे। इस दौरान वे मेन रोड पुरानी बस स्टैंड के नजदीक मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, महामंत्री सन्नी गुप्ता सासंद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सिकंदर पासवान, मंडल मंत्री करण राजवीर अमित कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन जयसवाल ओबीसी जिला मंत्री चंदन प्रजापति, किसान मोर्चा जिला मंत्री सूर्यांशू सिंह, मिडिया संजोयक धर्मेन्द्र कुमार, रविन्द्र पासवान, कुंदन सोनी, सतेन्द्र पासवान, सतेन्द्र साव, हिमांशु कुमार, लखन साव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द पासवान, बिनू जयसवाल, उत्कर्ष जयसवाल, अजय सिंह,रौनित कुमार,धिरज सिंह, संदीप शौंडिक, लालदेव यादव,सुनिल गुप्ता, बब्लू गुप्ता सुधीर स्वर्णकार, विशाल कुमार, नंदू स्वर्णकार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।