खैरा विकास मंच का एक दिवसीय भूख हड़ताल

विश्रामपुर (पलामू)

गढ़वा रोड जंक्शन पर फूट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय शनिवार को एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके अलावा श्री पांडेय के समर्थन में मंच के सदस्य व स्थानीय लोग स्टेशन के समक्ष धरना – प्रदर्शन भी करेंगे। इसकी जानकारी मंच के संस्थापक अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने खुद दी है।‌ उन्होंने कहा कि गढ़वा रोड जंक्शन रेहला शहर में स्थित है। रेल पटरियां रेहला शहर के बीचों बीच से गुजरी है।‌जिसके कारण रेहला शहर दो भागों में विभक्त हो गया है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण हो जाये तो स्थानीय लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। फूट ओवर ब्रिज निर्माण के लिये रेल के आलाधिकारियों से पिछले दस वर्षों में कई बार लिखित मांग किया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान नहीं की गई। बाध्य होकर आंदोलन का रुख अख्तियार किया गया है।

Leave a Reply