सूबे के 72 डीएवी स्कूल में लीगल लिट्रेशी क्लब का हुआ ऑनलाइन उदघाटन

गरीब बंचित लोगो को न्याय की जानकारी होगी सुलभ

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा झालसा रांची से सूबे के 72 डीएवी स्कूल में रविवार को लीगल लिट्रेशी क्लब का ऑन लाइन उदघाटन किया गया। इस मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, झालसा के मेंबर सेक्रेटरी रंजना अस्थाना हाईकोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारी ,डीएवी संस्थान के अधिकारी, शिक्षक ,पारा लीगल भोलेन्टियर आदि लोग उपस्थित थे।इसी आलोक में मेदिनीनगर के चियांकी स्थित एम के डी ए वी पब्लिक स्कूल मे भी सिविल कोर्ट डालटनगंज के सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित आकाश सिन्हा के नेतृत्व में लीगल लिट्रेशी क्लब का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीएवी स्कूल के शिक्षक व नोडल ऑफिसर लीगल एड क्लिनिक राकेश कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,असिस्टेंट, वीर विक्रम वक्स राय,पुष्कर राज,पीएलवी करण थापा, शैलेन्द्र कुमार तिवारी,डालसा पलामू के असिस्टेंट संजीव कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित आकाश सिन्हा ने कहा कि लीगल लिट्रेशी क्लब के माध्यम से गांव गरीब तक कानून की जानकारी मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे को क्लब में जो जानकारी दी जाएगी वे अपने आस पडोस के लोगों के बीच बताने का काम करेंगे।जिससे अंधविश्वास ,कुप्रथा ,समाजिक कुरीति,पर अंकुश लगेगा।साथ ही लोग अधिकार व कर्तव्य के प्रति सजग होंगे।उन्होंने बताया कि बाल श्रम,बाल बिबाह,दहेज प्रतिषेध,कन्या भ्रूण हत्या,ह्यूमैन ट्रेफिकिंग,एन डी पी एस ,नशा उन्मूलन, महिला घरेलू हिंसा,पीड़ित प्रतिकर अधिनियम, डालसा से प्रदत सुबिधा की जानकारी आदान प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि बर्ग नव व 11 के बच्चे को लिट्रेशी क्लब में रखा जाएगा।उन्होंने बताया कि झालसा का यह एक बेहतरीन पहल है।डीएवी के बच्चे अब लोगो मे जागरूकता लाएंगे।

Leave a Reply