सतबरवा (पलामू)
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सरजा गांव स्थित प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण दल ने बुधवार को अनुसूचित जाति बहुल गांव मुरमा का दौरा किया। इस क्रम में दल के सदस्यों ने ग्रामीणों से मिलकर सरकार संचालित विकास योजनाओं संबंधित बातचीत की व समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उसे सूचीबद्ध किया। इसके अलावे सामाजिक मानचित्र कर संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई।स्थानीय मुखिया ब्रह्मदेव सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि मलय डैम के बगल में स्थित होने के बावजूद गांव सिंचाई सुविधा विहीन है। इस कारण गांव के लोग मेहनत मजदूरी कर ही जीवन यापन करते हैं। भ्रमण के क्रम में पंचायती राज विभाग के प्रशिक्षक त्रिलोकी कर्ण, सत्यानंद शुक्ला व सतीश राम साथ थे। बताते चलें कि पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव के निर्देशानुसार मुखिया लोगों को मास्टर प्रशिक्षक के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार गढ़वा व पलामू जिले के 40 मुखिया प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस मौके पर टीम लीडर मुखिया अमित कुमार बरला, राजेश सिंह, मानसी देवी, शशि देवी, ग्रुप लीडर सुनीता देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।